फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता बना मौत की वजह: OYO में इंजीनियर ने दी जान, गर्लफ्रेंड के बाथरूम जाते ही प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 11 Apr 2025 06:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

पुलिस के मुताबिक हाथरस के आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला 38 वर्षीय उमेश सिंह गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब अपनी 22 साल की प्रेमिका के साथ सेक्टर-27 स्थित वेमेशन ओयो होटल आया था। 
विज्ञापन
कुत्ते की वजह से प्रेमी ने दी जान - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुत्ते के इलाज को लेकर हुए विवाद में सेक्टर-27 स्थित एक ओयो होटल में रुके इंजीनियर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंजीनियर अपनी प्रेमिका के साथ होटल में ठहरा हुआ था। अस्पताल से मीमो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन

हाथरस के रहने वाले थे इंजीनियर
पुलिस के मुताबिक हाथरस के आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला 38 वर्षीय उमेश सिंह गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब अपनी 22 साल की प्रेमिका के साथ सेक्टर-27 स्थित वेमेशन ओयो होटल आया था। वहां पर दोनों ने खाना खाया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। इसी बीच उमेश ने होटल के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

कुत्ते के इलाज को लेकर हुई थी कहासुनी
मृतक की प्रेमिका का दावा है कि जिस समय उमेश ने आत्महत्या की वह वॉशरूम में थी। प्रेमिका ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों के साथ उनका कुत्ता भी होटल आया था। कुत्ते के इलाज को लेकर प्रेमिका और इंजीनियर में कहासुनी हो गई। कुछ ही समय बाद उमेश ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

कुत्ते पर दोनों पक्ष का दावा
प्रेमिका का दावा है कि कुत्ता उमेश और उसने मिलकर खरीदा था, जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि कुत्ता उनका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें