फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आभूषण व नकदी भरा बैग लेकर भागने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला की मदद के बहाने आभूषण व नकदी से भरा बैग लेकर भागने वाले आरोपी को जीआरपी ने दबोच लिया है। आरोपी से करीब 20 लाख के आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि हरियाणा के टोहाना फतेहाबाद निवासी बीना रानी अपने बेटे सौरभ जैन के साथ 20 नवंबर की रात गाजियाबाद आई थीं। वह बरेली पैसेंजर से उतरकर स्टेशन से बाहर निकल रही थीं। उनके और बेटे के पास दो-दो बैग थे। वह दोनों बैग लेकर चलने में परेशानी महसूस कर रही थीं। फुट ओवरब्रिज पर उनको एक युवक मिला। उसने कहा कि बैग लेकर उनको बाहर तक छोड़ सकता है।
युवक पर भरोसा करके उन्होंने जिस बैग में आभूषण, नकदी व संपत्ति के कागजात आदि थे, उसको दे दिया। आरोपी कुछ देर तक उनके साथ चला। फिर बैग लेकर भाग गया। इसकी शिकायत जीआरपी से की। जीआरपी ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी विकास उर्फ बॉबी निवासी नंदग्राम की पहचान की। बृहस्पतिवार को उसे घर से दबोच लिया गया। जीआरपी के मुताबिक, आरोपी ने रोजगार छूटने के बाद घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें