मुरादनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ का संस्थान में आगमन पर आईटीएस -द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ.आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने स्वागत किया। आईटीएस डेंटल कॉलेज के ग्राउंड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरा, जहाँ से वे अपने काफिले सहित आगामी कार्यक्रम हेतु रवाना हुए। प्रात काल से ही उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं सुरक्षा बल संस्थान परिसर में मौजूद रहे।वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने मुख्यमंत्री को संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रगति व विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु संचालित विभिन्न नवाचारों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद की कामना की।