फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईट से पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी । सैंथली मोड़ पुलिस चौकी के पास व्यक्ति की ईंट से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हापुड़ के मतनौरा गांव निवासी रविंद्र (32) के रूप में हुई है। वह गांव बिशनपुर में रिश्तेदार के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को रविंद्र जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो रिश्तेदारों ने तलाश की मगर कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को सैंथली मोड़ पुलिस चौकी के पास शराब के ठेके के पास से उसका शव मिला। पुलिस के अनुसार, मृतक के मुंह पर जगह-जगह ईंट से मारने के निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, वारदात की सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन मंच के कार्यकर्ताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर हंगामा शांत कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें