फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद मकान की रेकी कर चोरी करते थे आरोपी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- तीसरे आरोपी की तलाश जारी, वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद मकान से चोरी करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अवधेश सिंह और बलराज के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की ज्वेलरी, नकदी, कार, अवैध हथियार समेत अन्य चीजें बरामद हुईं हैं। वहीं, पुलिस गिरोह के तीसरे सदस्य बंटी की तलाश में भी जुटी है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अपने तीसरे साथी बंटी के साथ मिलकर 28 फरवरी को सेक्टर-36 स्थित बंद मकान से करीब 35 हजार रुपये नकद और लाखों की ज्वेलरी चुराई थी।


खिड़की या दरवाजा काटकर घर में करते थे प्रवेश
डीसीपी के अनुसार, आरोपी शातिर चोर हैं। वे बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। जिन मकानों में ताला लगा होता था या पुराना अखबार गेट के पास पड़ा होता था तो आरोपी समझ जाते थे कि घर में लोग नहीं है। इसके बाद रात को मौका देखकर गैस कटर, आरी आदि से खिड़की या दरवाजा काटकर घर के अंदर घुसकर चोरी करते थे। चोरी का सामान बेचकर उसे आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आरोपियों से बरामद सामान
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सोने का हार, चार सोने की अंगूठियां, तीन जोड़ी सोने के टॉप्स, दो सोने के कुंडल, एक सोने की पिन, मोतियों की एक माला, चांदी के 26 बिछुए, चांदी की अंगूठी, चांदी के चार बर्तन, चांदी के चार मोती, चांदी के चार कड़े, चांदी की दो चेन, 21 जोड़ी चांदी की पायल समेत कलाई घड़ियां, लैपटॉप आदि सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें