फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाय ने शख्स को पैरों से बुरी तरह कुचला, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को स्कूल बस के लिए छोड़ने गए थे, घटना का वीडियो वायरल
विज्ञापन

पुलिस को शुरुआती जांच में पालतू गाय होने की जानकारी मिली

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
तिगड़ी थाना क्षेत्र के देवली में सड़क पर घूम रही गाय ने बृहस्पतिवार को सुभाष झा (42) पर हमला कर दिया। गाय ने कई बार पैरों से सुभाष को बुरी तरह कुचला जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सुभाष छोटे बेटे (7) को स्कूल बस में बैठाने के लिए निकले थे। दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार सुबह वायरल हो गया। पुलिस को शुरुआती जांच में हमला करने वाली गाय के पालतू होने का पता चला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में अवैध रूप से संचालित डेयरियों के मालिक गायों को रोजाना सड़क पर छोड़ देते हैं और शाम को दूध निकाल लेते हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार, देवली, खानपुर निवासी सुभाष फाइनेंसर थे। भाई मनोरंजन झा ने बताया कि नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे बड़े भतीजे (9) की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में छोटा भतीजा ही स्कूल जा रहा है। सुभाष छोटे बेटे को बस स्टैंड तक छोड़ने गए थे। वे जसपाल मार्ट के पास स्कूल बस का इंतजार कर रहे, तभी गाय ने हमला कर दिया। सुभाष बचने के लिए भागे, लेकिन गाय ने पीछे दौड़कर नीचे गिरा दिया और फिर पैरों से कुचलना शुरू कर दिया। बेटे को पिता को बचाते हुए देखते हुए लोग भी आगे आए। इस बीच डंडा लेकर आए एक युवक ने गाय को भगाया और सुभाष को अपनी ओर खींचा, लेकिन कुछ सेकंड में ही गाय ने फिर सुभाष पर हमला कर दिया। इससे सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। सुभाष को लोग ऑटो से बत्रा अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तिगड़ी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम करवाकर शव शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध डेयरियों पर कार्रवाई नहीं

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जहां हादसा हुआ, वहां से कुछ दूरी पर चिराग दिल्ली नाले के पास अवैध रूप से करीब 10 से 15 डेयरियां खुली हुईं हैं। डेयरी संचालक गायों को सड़क पर छोड़ देते हैं। इसके बावजूद निगम अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें