फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरनेट कॉल से धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इंटरनेट कॉल कर लोगों को धमकी देने के मामले में आरोपी रिषभ जैन निवासी सेक्टर-128 को गिरफ्तार किया है। आरोपी एप के माध्यम से वर्चुअल कॉल कर धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल बरामद किया है। इसमें कई ऐसे एप मिले हैं जिनका इस्तेमाल वर्चुअल नंबर से कॉल करने के लिए किया जा रहा था।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम थाने की टीम ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रिषभ के पास से एक आईफोन मिला। मोबाइल में कई संदिग्ध और प्रतिबंधित एप डाउनलोड मिले। इनके जरिये वर्चुअल नंबर बनाकर इंटरनेट कॉल की जा सकती है और असली पहचान छिपाई जा सकती है। जांच में यह भी सामने आया कि इन एप को डाउनलोड करने के लिए भुगतान किया गया था। फोन में रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से जब पूछा गया कि वह इन ऐप का इस्तेमाल क्यों कर रहा था तो उसने बताया कि कुछ मामलों में उसने लोगों को अपने नाम के बिना कॉल कर धमकी दी थी और अपनी पहचान छिपाई थी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर सील कर दिया है और उसे आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उसने किन-किन लोगों को कॉल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें