फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार किया नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी बिजेंद्र भारतीय। स्रोत प - फोटो : टूंडला के आगरा हाईवे पर नगला महादेव कट पर अपरोध से ​भिड़ी कैंटर व हाईवे पर लगा जाम संवाद
विज्ञापन
कौशांबी। नौकरी दिलाने का झांसा और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लोगों को ठगने वाले व्यक्ति को कौशांबी पुलिस ने 10 अक्तूबर की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साहिबाबाद थानाक्षेत्र के संजय कॉलोनी निवासी बिजेंद्र भारतीय है। आरोपी गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में हॉट सिटी प्लेसमेंट सर्विस के नाम से कार्यालय भी संचालित करता है। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी दिव्यांशु का भी नाम लिया है। आरोपियों ने दो-तीन अन्य लोगों से भी लाखों की ठगी की है। पुलिस उनसे भी संपर्क करने में जुटी है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आठ अक्तूबर को कौशांबी के वैशाली स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में एक मामला सामने आया था। साहिबाबाद के अर्थला निवासी विकास चौधरी फर्जी बैंक ग्राहक मित्र के पद पर नियुक्ति के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर शाखा पहुंचे थे। बैंक प्रबंधक ने उन्हें रोककर पुलिस को बुलाया था। तब पता चला कि बिजेंद्र भारतीय ने उन्हें बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये लिए थे और ईमेल पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा था।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इसके बाद शुक्रवार रात बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी दिव्यांशु के साथ मिलकर लोगों से ठगी करता है। लोगों से रुपये लेकर दस्तावेज दिव्यांशु को भेजता था। दिव्यांशु वीडियो कॉल पर लोगों का साक्षात्कार करता था। उसके बाद ई-मेल के जरिए फर्जी नियुक्ति पत्र भेजता था। अभी तक करीब चार-पांच लोगों से दो-दो लाख रुपये लेकर ठगी करने की बात स्वीकार की है। एसीपी ने बताया कि दूसरे आरोपी दिव्यांशु की तलाश चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें