फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी पुलिस अधिकारी बन थाना प्रभारी को कॉल करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर थाना प्रभारी को कॉल करने वाला आरोपी करण कुमार सकूजा। फोटो- पुलिस
विज्ञापन
- खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर मॉल में पत्नी की दुकान की बिजली चालू कराने का बनाया दबाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर थाना प्रभारी को कॉल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने थाने के सरकारी नंबर पर कॉल कर खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का अधिकारी बताया था और मॉल में पत्नी की दुकान की बिजली चालू कराने के लिए दबाव बनाया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दक्षिण दिल्ली के नेब सराय निवासी करण कुमार सकूजा (51) के रूप में हुई है। उसने 25 जुलाई को सेक्टर-29 थाना प्रभारी के सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल की थी। कॉल पर उसने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताते हुए मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली चालू कराने के लिए कहा। आरोपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का नाम लेकर कार्रवाई का दबाव बनाया और डीजीपी स्तर के अधिकारी का हवाला भी दिया। थाना प्रभारी को कॉल पर शक हुआ तो पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि कॉल करने वाला व्यक्ति हिमाचल प्रदेश पुलिस का अधिकारी नहीं, बल्कि करण कुमार सकूजा है। उसने अपनी पत्नी की दुकान की बिजली कटने के मामले में पुलिस अधिकारी बनकर कॉल की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें