नोएडा। भाकियू लोकशक्ति ने हरेंद्र सिंह को नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा रविवार को सेक्टर-44 स्थित छलेरा बरातघर में बैठक के दौरान की गई। इसकी अध्यक्षता रोहतास ने की जबकि संचालन संगठन के परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर ने किया। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने प्राधिकरण की नीतियों को किसानों के लिए परेशानी का कारण बताया। चौधरी प्रधान ने कहा कि यदि प्राधिकरण किसानों की मांगें नहीं मानता, तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। धर्मेंद्र बैसोया, लीलू चौहान और रोहित अवाना सहित कई अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बैठक में ओमदत्त चौहान, शिवकुमार बैसोया और रणजीत शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।