फेज-3 थाना प्रभारी ने बताया कि रेस्तरां मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। आरोपियों की पहचान सेक्टर-66 मामूरा गांव के टिंकू चौहान उर्फ टिवंकल व अजीत सिंह चौहान के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि दोनों आपस में दोस्त हैं। टिंकू चौहान कुछ नहीं करता है। पैतृक संपत्ति से शौक पूरे करता है। वहीं, अजीत किराना दुकानदार है। घटना की रात दोनों पार्टी करने के लिए निकले थे।