फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉल के बाउंसरों ने महिला डॉक्टर और उनके दोस्तों को डंडों से पीटा

Sun, 21 Sep 2025 02:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
महिला डॉक्टर पर डंडों से हमला करने का वीडियो वायरल होने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मॉल के ब
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक मॉल में शुक्रवार रात मंगेतर के साथ घूमने आईं महिला डॉक्टर और उनके दो साथियों को मॉल में तैनात बाउंसरों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। कार में भी तोड़फोड़ की। महिला की ओर से युवक ने बचाव में हवाई फायरिंग की। महिला डॉक्टर और उनके साथी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले। वहीं, पुलिस ने महिला डॉक्टर और उनके साथियों के खिलाफ ही केस दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया। महिला डॉक्टर का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


पूरा घटनाक्रम मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के मोबाइल में कैद हो गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला डॉक्टर और उनके साथियों को बड़ी संख्या में बाउंसर घेरकर लाठियों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस के मुताबिक अंसल स्थित रिशिता मैनहट्टन अपार्टमेंट निवासी महिला चिकित्सक स्वाति कन्नौज में तैनात हैं। शुक्रवार रात वह मंगेतर अंसल निवासी प्रिंस वर्मा के साथ पलासियो माॅल घूमने आई थीं। प्रिंस के साथ उनके दोस्त संतकबीरनगर के खलीलाबाद निवासी रोहित पटेल (30) व बी.फार्मा छात्र गोमतीनगर निवासी हर्ष मिश्रा (23) भी थे। रोहित संतकबीरनगर में अपना दल पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। सभी माॅल के बार में पार्टी कर रहे थे। बार के बाउंसर ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन सभी कुछ देर और रुकना चाहते थे। इसी बात को लेकर बार के बाउंसरों से कहासुनी हो गई। रोहित और प्रिंस वहां से निकल गए, जबकि स्वाति और हर्ष वहीं खड़े रहे। इसी को लेकर बाउंसर से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर स्वाति भी हर्ष के साथ मॉल से बाहर निकल आईं। गेट पर मॉल के बाउंसर मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान हर्ष ने रोहित की पिस्टल से फायर कर दिया। गोली बुलंदशहर के औरंगाबाद के पसौली निवासी बाउंसर अनुज चौधरी के हाथ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह चोटिल हो गए। अनुज की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को स्वाति और उनके साथियों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि स्वाति उनके मंगेतर प्रिंस, रोहित और हर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपियों के पास से लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, दो खोखा, पाँच कारतूस बरामद किया गया है। आरोपियों की कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

उधर, महिला के परिजनों के मुताबिक पार्किंग का टोकन खो गया था, जिसको लेकर स्वाति की बाउंसरों से कहासुनी होने लगी। इसी बीच विवाद बढ़ गया। बचाव में हर्ष ने हवाई फायरिंग की थी। आरोप है कि स्वाति और उसके दोस्तों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा जेल भेज दिया। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस ने अधिकारियों को भी पूरी जानकारी नहीं दी थी। इस संबंध में पलासियो माॅल प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
बाउंसरों पर भी हुई एफआईआर
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल का कहना है कि फ़ायरिंग करने के बाद महिला डाक्टर समेत उनके साथ कार से बैठ कर भाग रहे थे। एक बाउंसर को गोली छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया है। बाउंसरों ने उन्हें रोका था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस की ओर से बाउंसरों पर एफ़आईआर दर्ज की जा रही है। पहचान कराकर कार्रवाई की जाएगी।

महिला डॉक्टर पर डंडों से हमला करने का वीडियो वायरल होने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मॉल के ब

महिला डॉक्टर पर डंडों से हमला करने का वीडियो वायरल होने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मॉल के ब

महिला डॉक्टर पर डंडों से हमला करने का वीडियो वायरल होने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मॉल के ब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें