फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida Fire: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में लगी आग अब नियंत्रण में, चपेट में आए कई गोदाम; आठ दुकानें राख

Sat, 16 May 2026 02:06 AM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित शाहबेरी फर्नीचर मार्केट की एक दुकान में भीषण आग लग गई है। आग में आठ दुकानें खाक हो गईं। आग अब नियंत्रण में बताई जा रही है। 
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी र्नीचर मार्केट में लगी आग अब नियंत्रण में बताई जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग लग गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में लगभग आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं। किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर बिसरख थाना और दमकल की टीम पहुंची। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई। मगर आग से लाखों का सामान जमकर राख हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आग फर्नीचर मार्केट के एक हिस्से में अचानक लगी और कुछ ही देर में तेजी से फैल गई। दुकान में बड़ी मात्रा में लकड़ी, फोम, प्लाईवुड और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को लगाया गया है।
विज्ञापन




खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। वहीं थाना बिसरख पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाने का काम किया गया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका हैं, हालांकि प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं घटना के चलते आसपास की सड़कों पर भीड़ जमा हो गई, जिसके कारण यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें