फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डग्गामार बसों पर बड़ा एक्शन, छह दिन में 76 बसें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क हादसों के बाद परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ओवरलोडिंग व सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में बढ़ते सड़क हादसों और अनधिकृत रूप से संचालित बसों के खिलाफ परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 16 जून से 21 जून तक चले विशेष अभियान के दौरान 76 डग्गामार और नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों को सीज किया गया। कार्रवाई का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना था। अभियान के तहत यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, चिल्ला बॉर्डर, छलेरा और अन्य प्रमुख मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई बसें बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, अधूरे दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित होती मिलीं। कुछ बसों के परमिट में भी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते उन्हें तत्काल सीज कर दिया गया।
11 बसों को सीज किया गया-
अधिकारियों के अनुसार कई बस संचालक अधिक मुनाफे के लिए वाहनों में अवैध बदलाव कर रहे थे। बसों को मोडिफाई कर स्लीपर कोच बनाया गया था और निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा था। बीते सप्ताह महामाया फ्लाईओवर के पास हुई बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई थी। इसके अलावा ओवरलोडिंग, तकनीकी खामियों और लापरवाही के कारण कई बसों में आग लगने और पलटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए विभाग ने सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया। अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को सबसे अधिक बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि शनिवार और रविवार को भी जांच जारी रखते हुए 11 बसों को सीज किया गया। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
ओवरलोडिंग, फिटनेस और दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। छह दिनों में कुल 76 बसों को सीज किया गया है। सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। -अभय कुमार मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें