फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखें : नीरज

Thu, 02 Oct 2025 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
बरवाला पहुंचे प्राइवेट स्कूल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
बरवाला। नगर निगम हिसार के कमिश्नर एवं जिला नगरायुक्त नीरज कुमार बुधवार को बरवाला पहुंचे और नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले वे खरखड़ा मार्ग स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और डिजाइन से जुड़ी जानकारियां लीं। नगर पालिका अधिकारियों से निर्माण का नक्शा और तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

इसके बाद नगरायुक्त स्याहणी जोहड़ स्थल पर पहुंचे और वहां पर रुके हुए निर्माण कार्यों, उसकी योजना और रकबा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश बैटरीवाला ने उन्हें जोहड़ से जुड़ा इतिहास और भूगोल भी विस्तार से बताया। जिला नगरायुक्त ने नगर पालिका के नए भवन का भी दौरा किया और भवन की संरचना और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर में घर-घर से कूड़ा उठान व्यवस्था से संबंधित फाइलों की भी जांच की और संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया। इस मौके पर एक्सईएन अमित कौशिक, सचिव प्रगति, एमई अनिल कुमार, भवन निरीक्षक सुमित ढांडा, जेई प्रवीन कुमार, सफाई निरीक्षक दीपक झांब मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें