फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिकायतों के निस्तारण में मैनपुरी पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान

Wed, 12 Nov 2025 02:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आईजीआरएस से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में मैनपुरी पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। प्रतिमाह जारी की जाने वाली रैंकिंग में अक्तूबर माह में जनपद के सभी 14 थानों से शत-प्रतिशत फीडबैक प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में प्रतिदिन ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण पर नजर रखी जा रही है। अक्तूबर माह में जनपद के सभी 14 थानों में कुल 2951 शिकायतें प्राप्त हुईं। थानों से सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा शासन की ओर से शिकायतों पर लिया गया, फीडबैक भी शत प्रतिशत रहा, 20 अंकों के साथ प्रदेश में जनपद पुलिस 135 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रही। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के निर्देश सभा थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को दिए गए हैं। इसके ही तहत यह सफलता प्राप्त हुई है और इसे भविष्य में भी कायम रखने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें