फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टेट सीनियर वालीबॉल में प्रतिभा दिखाएंगी सात बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद की बेटियां खेल मैदान पर भी अपनी प्रतिभा के दम पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं। स्टेट सीनियर वालीबॉल चैंपियनशिप में जनपद की सात बेटियों की प्रतिभा को अब पूरा प्रदेश दिखेगा।
विज्ञापन

खेल निदेशालय के निर्देश पर 22 से 25 नवंबर तक जनपद चित्रकूट के सोनेपुर स्थित स्पोर्टस हॉस्टल में प्रदेशीय सीनियर महिला वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा की ओर से मंडल टीम की घोषणा की गई।
एथलेटिक्स संघ के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि स्टेट चैंपियनशिप के लिए मंडल की टीम में जिले की समीक्षा, एकता, राखी यादव, आरती और शैजल ने स्थान बनाया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी आरजू और करीना को आरक्षित खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। प्रदेश की टीम से खेलते हुए जनपद की खिलाड़ी प्रदेशीय सीनियर महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें