किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा जब भी कोचिंग जाने के लिए घर से निकलती है, तो आरोपी रास्ता घेरता है। पीड़िता के पिता ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री रोजाना कोचिंग के लिए जाती है, कुछ दिनों से बघौनी का रहने वाला नामजद पुत्री का पीछा करता आ रहा है। वह पुत्री का पीछा करते हुए परेशान करता है। शोहदे की हरकत से परेशान होकर पुत्री ने उन्हें इस बारे में बताया। मंगलवार को उन्होंने आरोपी को बेवर रोड पर पकड़ लिया, तब आरोपी ने उन्हें और बेटी को गालियां देते हुए अभद्रता की। आरोपी की हरकत से पुत्री काफी घबराई हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।