फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने आैर फांसी देने की मांग, दिया धरना

विज्ञापन
फोटो10 कलेक्ट्रेट में मुख्य द्वार पर एकत्र लोगों को हटाने के दौरान सीओ सिटी से बहस करता प्रदर्श
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा बेवर की युवती की मौत के मामले में आरोपी को फांसी और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग के लिए कश्यप समाज ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें तिकोनिया पार्क में जाने से रोका तो समर्थन में आए भाकियू किसान सरकार के पदाधिकारियों से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में धरना शुरू हुआ। बेवर क्षेत्र में छह अगस्त को एक 24 वर्षीय युवती की मौत के मामले में परिजन की ओर से हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तीन नामजद सहित 13 लोगों पर केस दर्ज कराया था। पुलिस मुख्य आरोपी प्रशांत पांडेय को जेल भेज चुकी है। शेष की तलाश की जा रही है, दूसरी ओर इस घटना ने राजनीतिक रूप ले लिया है। कश्यप समाज के लोगों के साथ प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू किसान सरकार के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कश्यप समाज के लोगों के समर्थन में तिकोनिया पार्क में धरने के लिए पहुंचे। धरना देने आए लोगों की मांग थी कि आरोपियों को पुलिस फांसी की सजा दे, उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाए। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और कलेक्ट्रेट का मुख्यद्वार बंद कर दिया। इस पर हंगामा शुरू हो गया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह गेट के बाहर खड़े लोगों को हटाने पहुंचे तो भाकियू किसान सरकार के पदाधिकारियों से झड़प भी हुई, पुलिस ने कलेक्ट्रेट गेट के बाहर जमा भीड़ को हटाया। इसके बाद सभी को धरना स्थल पर जाने दिया गया। धरने पर भाकियू किसान सरकार व कश्यप समाज के लोगों का कहना था कि पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ज्ञापन देकर अपनी मांगों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें