फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुख्य सड़क अधूरी, सर्विस लेन बनाने में जुटा प्राधिकरण

Sun, 15 Nov 2026 05:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। रौनीजा से मिर्जापुर तक छह लेन की सड़क का निर्माण पूरा होने से पहले ही प्राधिकरण ने सर्विस लेन बनाने का काम शुरू कर दिया है। मुख्य सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा अब भी अधूरा है। ऐसे में सर्विस लेन का निर्माण शुरू होने से प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण वर्ष 2025 में शुरू हुआ था। लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही आवागमन सुगम होगा, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी सड़क पूरी नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

करीब 100 मीटर हिस्से में काम अधूरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब मुख्य सड़क को पूरा कराने के बजाय सर्विस लेन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राधिकरण को पहले मुख्य सड़क का अधूरा हिस्सा पूरा कराना चाहिए, ताकि आवागमन की समस्या दूर हो सके। इसके बाद सर्विस लेन का काम कराया जाए। वहीं, जीएम नियोजन राजेंद्र भाटी ने बताया कि सड़क का शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें