ग्रेनो वेस्ट स्थित एटीएस होमक्रॉफ्ट नोबिलिटी सोसाइटी की मुख्य सड़क की जर्जर हालत। स्रोत निवासी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित एटीएस होमक्रॉफ्ट नोबिलिटी सोसाइटी की मुख्य सड़क जर्जर हालत में पड़ी है। जिससे गुजरने वाले लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर आने-जाने में दिक्कत होने के साथ ही लोगों को हादसे का भी डर बना रहता है। ऐसे में इसकी खराब हालत का सीधा असर निवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है।
निवासी अजीम खान ने बताया कि मुख्य सड़क की हालत काफी खराब है, जिससे निवासियों को रोजाना आने जाने में परेशानी होती है। लोगो ने मांग कि है की मुख्य सड़क की मरम्मत कराकर उसे आवागमन के लिए बेहतर बनाया जाए।