ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 में आयोजित डांडिया उत्सव में निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य किया। सोसायटी निवासी नीलम यादव ने बताया कि डांडिया जैसे आयोजन लोगों को त्योहार मनाने के लिए एक मंच देते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से निवासियों के बीच मेलजोल भी बढ़ता है।