फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हायर मेड का कारनामा: एप के माध्यम से घरेलू सहायिका को काम पर रखा, हीरे की अंगूठी चुराकर हुई फरार

Wed, 29 Oct 2025 02:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सेक्टर 75 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले निशांत ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने कुछ दिन पहले स्नैबिट एप से एक घरेलू सहायिका को कम पर रखा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर 75 में रहने वाले एक शख्स ने ऑनलाइन एप के माध्यम से एक घरेलू सहायिका को काम पर रखा। काम करने के दौरान घरेलू सहायिका फ्लैट से हीरे की अंगूठी चोरी कर ली। इस मामले में कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस से शिकायत की गई है। 

विज्ञापन


सेक्टर 75 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले निशांत ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने कुछ दिन पहले स्नैबिट एप से एक घरेलू सहायिका को कम पर रखा था। निशांत की पत्नी ने घरेलू कार्य के दौरान अपनी हीरे की अंगूठी टेबल पर रख दी थी और किसी काम में व्यस्त हो गई। इस दौरान घरेलू सहाई का सरिता घर में साफ सफाई कर रही थी और वह हीरे की अंगूठी लेकर चली गई। 

जब शिकायतकर्ता की पत्नी ने टेबल पर रखी हुई अंगूठी को पहनना चाहा तब अंगूठी गायब थी। इसके बाद उन्होंने नौकरानी सरिता को फोन करके पूछा तो अंगूठी ले जाने से मना किया। बाद में उसने फोन को बंद कर दिया। आरोप है कि नौकरानी ने ही अंगूठी चोरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें