फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: माही नागर राष्ट्रीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
चचूला गांव की खिलाड़ी यूपी टीम की ओर से दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की उभरती कबड्डी खिलाड़ी माही नागर का चयन सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हो गया है। माही अब उत्तर प्रदेश टीम की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर खेलती हुई नजर आएंगी। चयन की सूचना मिलते ही परिवार, ग्रामवासियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
हरियाणा के सोनीपत में बालिका वर्ग की 35वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित होगी, जिसमें देशभर की टीमें हिस्सा लेंगी। चचूला गांव निवासी माही नागर इस प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माही जेडी फार्म हाउस स्थित जेडी कबड्डी अकादमी में कोच जितेंद्र नागर की देखरेख में प्रशिक्षण लेती हैं। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर उर्फ बबलू ने माही को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर बधाई देते हुए कहा कि कम उम्र में मिली यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें