ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पूर्णिया बिहार मनोज बहरदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र श्रवण कुमार सोमवार को अपने दोस्त की बाइक से कासना जा रहा था। जब वह अमीचंद इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा। तभी पीछे से तेज रफ्तार में कंटेनर के चालक ने उनके बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी खुद उनके पुत्र के मोबाइल फोन से राह चलते लोगों ने दी। वहीं कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि घटना के वक्त युवक ने हेलमेट पहना था कि नहीं। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो