फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महाराजगंज... सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार श्रमिक की मौत, साथी घायल

Sun, 12 Oct 2025 12:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। पानीपत-जींद स्टेट हाईवे, थर्मल चौक पर मोटरसाइकिल सवार एक श्रमिक संतोष यादव (26) निवासी महाराजगंज उत्तर प्रदेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
महाराजगंज के मनीष यादव ने बताया कि उसके चचेरे भाई संतोष यादव आसन कलां गांव के पास एक फैक्टरी में काम करते थे। वह फैक्टरी के पास किराये के कमरे में रहते थे। शुक्रवार शाम को वह अपने साथी श्याम के साथ बाइक पर सवार होकर फैक्टरी से निकले थे। रात करीब 10 बजे जब वह थर्मल चौक के पास पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में संतोष यादव और श्याम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के चचेरे भाई मनीष की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रात को थर्मल चौक पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसका दूसरा साथी घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-पवन कुमार, प्रभारी थाना मतलौडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें