फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में 15 मार्च को महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 15 मार्च को फिरोजपुर झिरका में महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। यह जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य रमजान चौधरी, मुफ्ती सलीम साकरस, समय सिंह सलंबा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में होने वाली महापंचायत के लिए मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल उपमंडल अधिकारी नागरिक रीगन कुमार से मिला और उन्हें दोनों विषय के संदर्भ में एक पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि कृषि विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में लाखों किसान आंदोलनरत हैं। ऐसे में मेवात में भी इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह महापंचायत 15 मार्च यानी हसन खां मेवाती की शाहदत दिवस के मौके पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें