फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: माफिया अतीक का करोड़ों का आलीशन बंगला होगा कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस करेगी कार्रवाई

Thu, 09 Nov 2023 01:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

माफिया अतीक अहमद का ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में स्थित करोड़ों का आलीशन बंगला मन्नत कुर्क होगा।
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद का ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में स्थित करोड़ों का आलीशन बंगला मन्नत कुर्क होगा। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। मन्नत की अनुमानित कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। अतीक ने अवैध तरीके से धन अर्जित करके संपत्ति बनाई थी।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को अतीक अहमद की 12.5 करोड़ की बेनामी संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया। प्रयागराज में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। पुलिस ने मुनादी कराने के बाद संपत्ति को कुर्क कर दिया और वहां पर इससे संबंधित बोर्ड भी लगवा दिया। 12.5 करोड़ रुपये की 25 बीघे जमीन को अतीक ने राजमिस्त्री हूबलाल के नाम पर बनाई थी। 

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में गौसपुर कटहुला स्थित इस जमीन को कुर्क करने के लिए कागजी कार्रवाई कई दिन पहले ही शुरू हो गई थी। पुलिस ने इसे गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर दिया। कुल 23,447 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली यह जमीन अतीक ने 14 अगस्त 2015 को एक राजमिस्त्री के नाम से खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें