फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी का बनाया अश्लील वीडियो, मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। 14 वर्षीय किशोरी को ब्लैकमेल कर उसके निर्वस्त्र फोटो व वीडियो मंगाकर आरोपी युवकों ने ब्लैकमेल कर उससे 50 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपी अब फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहे हैं। किशोरी की मां ने फरीदपुर थाने में शाहजहांपुर के एक गांव निवासी आरोपी आशीष व अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि फरीदपुर के एक मोहल्ला की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री डेढ़ वर्ष पूर्व शाहजहांपुर जनपद के एक गांव में रिश्तेदार के घर गई थी। वहां पर उसकी मुलाकात आरोपी आशीष से हुई। आरोपी आशीष ने पुत्री की सोशल मीडिया अकाउंट की आईडी हैक कर ली। उसके बाद उसने किशोरी को ब्लैकमेल कर मोबाइल पर उसके निर्वस्त्र फोटो व वीडियो मंगवाई। आरोपी आशीष ने फोटो-वीडियो अपने साथी अंकित को भेज दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने ब्लैकमेल कर उससे 50 हजार रुपये ठग लिए। अब आरोपी कॉल कर उससे दो लाख रुपये मांग रहे हैं। रुपए न देने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें