फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बउखर नाथ महादेव धाम से लाखों घंटे ले गए चोर

Fri, 14 Nov 2025 02:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पश्चिम सरावां के बउखर नाथ महादेव धाम मंदिर, जहां से चोरों ने कटर मशीन से काट लिए घंटे।
विज्ञापन
हिनौता पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम सरावां गांव स्थित बउखर नाथ महादेव धाम मंदिर से बुधवार की रात चोरों ने दो क्विंटल से अधिक वजनी घंटे पार कर दिए। पुलिस ने इस संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की है। मंदिर से इलाके के लाखों लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिए घंटा बांधकर भंडारा कराते हैं। ग्रामीण दिनेश सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह मंदिर में लोहे की जंजीरों में बांध कर पीपल के पेड़ में टांगे गए घंटे गायब मिले। सबसे बड़े और वजन वाले घंटे बुधवार रात चोरों ने पार कर दिए। चोरी हुए घंटों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। हिनौता पुलिस चौकी इंचार्ज को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें