फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में सामाजिक रक्षा संस्थान की ओर से बुधवार को पंचशील बालक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉ नीरज टंडन ने कहा, युवा बड़ी ही आसानी से मादक पदार्थों के चपेट में आ जाते हैं। इसी को देखते हुए यह जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के कुल 460 छात्रों ने हिस्सा लिया। सत्र में सर्वप्रथम एक चलचित्र के माध्यम से भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी दी गई। सामाजिक रक्षा संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार मनोज हटोज ने सत्र के प्रारंभ में छात्रों के साथ एक सामान्य चर्चा के माध्यम से जागरूकता सत्र का महत्व बताया। पैंटोमाइम के कलाकारों ने अपनी अदाकारी से मंच पर ड्रग्स प्रभावित व्यक्ति के जीवन का चित्रण प्रस्तुत किया। इस्कॉन के अरविंदाक्ष माधव दास ने छात्रों को स्वयं के आध्यात्मिक विकास की ओर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आयोजित हुए पेंटिंग कंपटीशन में कक्षा 10 के छात्र लकी कबीरा ने प्रथम स्थान, कक्षा 9 के छात्र अंश चौधरी ने द्वितीय, कक्षा 8 से पुष्कर महतो ने तृतीय, कक्षा 10 के छात्र नैतिक छोकर ने चतुर्थ और कक्षा 9 से नैतिक सिंह ने पंचम स्थान प्राप्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें