फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोजगार की मांग पर कलेक्ट्रेट पर पैदल मार्च करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन छोटूराम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि 25 अक्तूबर को स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग पर संगठन के पदाधिकारी और किसान मिलकर मोजर बीयर कंपनी से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, गाजियाबाद और बुलंदशहर के स्थानीय युवाओं को स्थापित होने वाले उद्योगों और जेवर एयरपोर्ट में रोजगार नहीं दिया जा रहा है। किसान परिवारों में युवा बेरोजगार हो रहे हैं। स्थानीय युवाओं को रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जाएगा। इसको लेकर गांव-गांव में जनसंपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें