फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किस्त न जमा करने पर मां शक्ति कंस्ट्रक्शन का तहबाजारी ठेका निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए आवंटित खनिज परिवहन शुल्क तहबाजारी का मां शक्ति कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर का ठेका निरस्त कर दिया गया है। वजह कंपनी की ओर से निर्धारित किस्त समय पर न जमा करना बताया गया है।
विज्ञापन

तीन जून को जिला पंचायत ने छह करोड़ 99,77000 रुपये का ठेका गायत्री नगर स्थित कंपनी मां शक्ति कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर को दिया था। नियमानुसार कंपनी को 30 जून तक प्रथम किस्त के रूप में तीन करोड़ 49,88,500 रुपये जमा करना था। कंपनी ने नौ अक्तूबर को डेढ़ करोड़ और 15 अक्टूबर को 50 लाख रुपये ही जमा किए। इस तरह कंपनी ने कुल ढाई करोड़ रुपये ही जिला पंचायत के खाते में जमा कराए। शेष 99,88,500 रुपये जमा करने के लिए कंपनी को 31 अक्टूबर तक की मोहलत दी गई थी। वहीं, दूसरी किस्त तीन करोड़ 49 लाख 88 हजार 500 रुपये 30 सितंबर तक जमा करनी थी। निर्धारित समय पर दोनों किस्तें जमा न होने पर जिला पंचायत प्रशासन ने ठेका निरस्त कर दिया। अपर मुख्य अधिकारी अरविंद कुमार आनंद ने बताया कि कंपनी को अतिरिक्त समय देने के बाद भी किस्त जमा नहीं की गई। ऐसे में ठेका रद्द करने की कार्रवाई की गई है। भविष्य में ठेका प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त रुख अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें