फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आपूर्ति सुधारने के लिए 1,089 किमी में बिछाई जा रही एलटी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए मॉर्डनाइजेशन योजना के तहत जिलेभर में 1,089 किमी लंबी एलटी लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। निगम ने फिलहाल 39 किलोमीटर में केबल बिछा दी है। दो वर्षों में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे न केवल आपूर्ति बेहतर होगी, बल्कि फाॅल्ट से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पुरानी केबल पर लोड बढ़ते ही आग लगने के मामले बढ़ रहे हैं। इससे सेक्टरों में आपूर्ति भी बाधित हो रही है। इसे सुधारने के लिए 1,350 करोड़ रुपये से मॉर्डनाइजेशन योजना के अंतर्गत नई केबल बिछाई जा रही है। योजना के तहत स्काडा सेंटर का काम भी होना है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि केबल बदलने का काम किया जा रहा है। जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें