फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : वुशू में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को स्वर्ण दिलाना चाहते हैं मयंक

विज्ञापन
मयंक रोसा
विज्ञापन
जिले के बिसनौली गांव निवासी 16 वर्षीय वुशू खिलाड़ी मयंक रोसा अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर लगातार नई पहचान बना रहे हैं। एसआरएस इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र मयंक पिछले छह वर्षों से वुशू खेल का अभ्यास कर रहे हैं और कई प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर चुके हैं। मयंक ने 68वीं और 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में 56 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा उन्होंने कई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उनकी उपलब्धियों ने उन्हें जिले के उभरते खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। मयंक अपने पिता और कोच अमित रोसा के मार्गदर्शन में वुशू की बारीकियां सीख रहे हैं। पिता से प्रेरित होकर उन्होंने इस खेल की शुरुआत की थी। वह प्रतिदिन करीब चार घंटे अभ्यास करते हैं। मयंक का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वुशू में स्वर्ण पदक जीतना और देश का गौरव बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें