फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेपो रेट कम होने से घर खरीदना आसान, रियल एस्टेट में बढ़ेगी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
-डेवेलपर्स बोले ... ईएमआई कम होने से बढ़ेगी खरीदारी
विज्ञापन

-एनसीआर के रियल एस्टेट बाजार में आएगी नई जान

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नए साल से पहले आरबीआई का बड़ा तोहफा मिला है। रेपो रेट 5.25% होने से अब घर खरीदना आसान हुआ है। ऐसे में एनसीआर के व्यापारी और डेवलपर्स का कहना है कि ईएमआई कम होने से खरीदारी बढ़ेगी। एनसीआर के रियल एस्टेट बाजार में रौनक लौटेगी। रेपो रेट का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा, होम लोन की ईएमआई घटेगी, बैंक कम ब्याज दर पर लोन ऑफर करेंगे और घर खरीदना पहले से आसान हो जाएगा।
काउंटी ग्रुप के डायरेक्टर अमित मोदी का कहना है कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट में की गई यह कटौती एनसीआर के लक्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी हाउसिंग मार्केट के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। मिगसन ग्रुप के एमडी यश मिगलानी का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे, यमुना सिटी, एयरपोर्ट सिटी और ग्रेटर नोएडा जैसे उभरते क्षेत्रों में पिछले एक साल से जबरदस्त तेजी है। ब्याज दरों में राहत का असर इन इलाकों में तुरंत दिखाई देगा। एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि आरबीआई ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट घटाकर 5.25% कर दिया है। यह समय भी सही है क्योंकि घर खरीदने वालों का भरोसा पहले से मजबूत है।
विज्ञापन

सिक्का ग्रुप के चेयरमैन हरविंदर सिंह सिक्का का कहना है कि यह कटौती ऐसे समय में आई है जब मार्केट में खरीदारों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। ईएमआई घटने से सैलरीड क्लास और पहली बार घर खरीदने वाले परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। निम्बस रियल्टी के सीईओ साहिल अग्रवाल का कहना है कि बाजार को लंबे समय से ब्याज दरों में राहत की जरूरत थी। यह कटौती बिल्डर्स और खरीदार दोनों के लिए बड़ी राहत है। अंसल हाउसिंग के डायरेक्टर कुशाग्र अंसल का कहना है कि रेपो रेट में 0.25% की यह कटौती नए साल से पहले बेहद सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन

-
व्यापार में भी मिलेगा फायदा
सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस फैसले से व्यापारी समाज को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। ब्याज दरों में कमी से व्यापारियों का वित्तीय बोझ कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें