फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवासियों को जमीन पर नहीं बैठना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा एक के निवासियों को पार्कों में अब जमीन पर नहीं बैठना पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग की ओर से 30 बेंच लगाई गई है। निवासियों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी कि पार्कों में बेंच नहीं है। जिसके कारण बैठने में काफी परेशानी होती है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी के द्वारा इन बेंचो के लिए लगातार पिछले काफी लंबे समय से अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा था,जिसमें आज सफलता प्राप्त हो गई है। सेक्टर बीटा एक के सभी पार्कों में बेंच रखवाई जाएगी और भी जितनी बेंच कम पड़ेंगी उनको भी रखवाया जाएगा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा व महासचिव हरेन्द्र भाटी ने बताया कि सेक्टर बीटा एक में सभी अच्छे कार्य धीरे-धीरे कराए जाएंगे, जिससे अपना सेक्टर साफ सुंदर और अच्छा लगे। इस मौके पर डॉक्टर शीतला, प्रसाद, विनोद कसाना,विपिन भाटी, ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें