-17 सितंबर से टोल होगा निशुल्क, ऑनलाइन आवेदन कर बनवाना होगा पास
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के स्थानीय निवासियों के लिए 17 सितंबर से जेवर टोल प्लाजा निशुल्क होगा। इसके लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन कर आधार कार्ड, वाहन की आरसी और अन्य जरूरी जानकारी अपलोड करनी होगी। हालांकि, अब तक पास के लिए कम आवेदन पहुंचे हैं।
स्थानीय लोगों और किसान संगठनों की मांग है कि सिर्फ आधार कार्ड या क्षेत्रीय प्रमाणपत्र दिखाने पर टोल में छूट दी जाए। किसान नेता पवन चौरोली ने बताया कि स्थानीय निवासियों को राहत देने की घोषणा हो चुकी है, लेकिन दस्तावेज जमा कराने की प्रक्रिया रखी गई है। टोल प्रबंधन के अनुसार लोग मोबाइल से क्यूआर कोड या ऑनलाइन लिंक के जरिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। एक वाहन के लिए एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इससे डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन पर रोक लगेगी। आवेदन के बाद पात्र लोगों को वाहन पास उपलब्ध कराया जाएगा।