फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लॉटरी के 30 लाख व मर्सिडीज के लालच में गंवा दिए 2.70 लाख

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। साइबर जालसाजों ने मानकनगर के मानस भवन की पूनम अग्निहोत्री को लॉटरी में 30 लाख रुपये और मर्सिडीज मिलने का झांसा दिया। फिर कई तरह के शुल्क के नाम पर 2.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पूनम के मुताबिक दो मार्च को उनके पास अनजान नंबर से कॉल करने वाले ने बताया कि उनके नाम की लॉटरी निकली है। वह 30 लाख रुपये और मर्सिडीज जीत गई हैं। इनाम की विदेशी रकम को भारतीय मुद्रा में बदलने के लिए 45 हजार रुपये टैक्स लगेगा। लालच में आकर पूनम ने रकम का भुगतान कर दिया। इसके बाद कई दिनों तक खुद को एसबीआई बैंक का मैनेजर बताने वाले राणा प्रताप और मनोज कुमार सूद उनसे संपर्क करते रहे। आरोपियों ने कई दिनों में धीरे-धीरे गाड़ी ट्रांसफर चार्ज, जीएसटी, रोड टैक्स और इंश्योरेंस के नाम पर छह बार में 2.25 लाख रुपये और वसूल लिए।
विज्ञापन


पूनम ने बताया कि 21 अप्रैल को उनसे और रकम मांगी गई। इन्कार पर खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर सुरिंदर सिंह, राजकुमार यादव और राजेश मिश्रा धमकाने लगे। तब उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक जिन नंबरों से कॉल आईं, उनका विवरण निकाला जा रहा है।





ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

- यदि कोई अनजान शख्स काॅल कर आपको विदेश से गिफ्ट भेजने के बदले रकम की मांग करे तो सतर्क हो जाएं।

- यदि कोई पुलिसकर्मी बन आपके बेटे, पति और घर के अन्य सदस्यों को फर्जी मामले में जेल भेजने की बात कर रकम मांगे तो कॉल काट दें। फिर जिसे फंसाने की धमकी दी जा रही हो उससे संपर्क करें।

- लॉटरी जैसे विभिन्न प्रलोभन में फंसने से बचें।

- लुभावने ऑफर के झांसे में आकर किसी लिंक पर क्लिक न करें।







अब तक हो चुकीं घटनाएं

- तीन जून को महानगर सेक्टर सी निवासी महिला एनजीओ कर्मचारी शिखा सिन्हा को तीन लाख रुपये देने का लालच देकर टप्पेबाजों ने उनके लाखों के जेवर पार कर दिए थे।
विज्ञापन


- चार सितंबर को सरोजनीनगर के जयराज पुरी निवासी रिंकू देवी को जालसाजों ने कॉल की। ठगों ने कम समय पांच लाख कमाने का झांसा देकर उनके खाते की जानकारी ले ली। फिर खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए।

- बिजनौर के पटवारी मोहल्ला निवासी शमीना खातून को भी दो लोगों ने कुछ इसी तरह का लालच दिया और खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें