पुन्हाना। होडल रोड पर कार डेकोरेशन की दुकान में मंगलवार रात लाखो रुपये का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुकानदार संदीप सैनी ने बताया कि पुन्हाना में होडल-नगीना रोड पर अनाज मंडी के सामने उसकी कार डेकोरेशन की दुकान है। रोजाना की तरह ही वह मंगलवार शाम को दुकान बंद कर घर गया था। सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है।
उसने दुकान पर आकर देखा तो शटर टूटे होने के साथ ही दुकान से करीब 1.5 लाख रुपये का सामन गायब था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पीड़ित की शिकायत मिली है। जांच कर जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर सामान को भी बरामद कर लिया जाएगा।
-राकेश कुमार, सिटी चौकी प्रभारी पुन्हाना।