फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के कारण 1 घंटे फंसी रही एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। बड़कली चौक पर बुधवार को करीब 5 घंटे जाम लगने के कारण एंबुलेंस 1 घंटे फंसी रही। इस चौक पर सोमवार को एक घंटे और रविवार को 4 घंटे जाम लगने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहां मौजूद मोहम्मद जावेद, हाजी मोहम्मद हारून, तौफीक चिकारा, हाजी सुलेमान खान, आमीन समेत अन्य दुकानदारों का कहना है कि बड़कली चौक पर अवैध अतिक्रमण के कारण हाइवे पर गाड़ियों के आवागमन में परेशानी होती है। गंदी नाली के कारण भी लोगों को दिक्कत होती है इसका भी कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इन दुकानदारों ने बताया कि दोपहर में एंबुलेंस भी करीब 1 घंटे फंसी रही। कुछ समय बाद लोगों के सहयोग से इसे निकला गया। जिला यातायात पुलिस के सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि लोगों को कठिनाई हो रही है इसका हमें भी दुख है। आगे से बड़कली चौक पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कैप्शनऱ् बड़कली चौक जाम में फंसी स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें