फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि नटवरलाल का लुकआउट नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बगैर वीजा के ग्रेनो में रहने वाले चीन के नागरिक के फरार साथी रवि नटवरलाल ठक्कर का लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। डीसीपी मुख्यालय की आरे से जारी नोटिस के बाद उसे देश की किसी भी हवाई अड्डे या अन्य स्थान पर देखते ही गिरफ्तार किया जा सकता है। वहीं पुलिस रवि को गिरफ्तार करने के लिए चार राज्यों में 20 स्थानों पर दबिश दे चुकी है। शुक्रवार और शनिवार को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में दबिश दी।
विज्ञापन

डीसीपी मुख्यालय मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि रवि अलग-अलग शहरों में लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद अगर आरोपी देश के किसी एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा के लिए पहुंचा तो इसकी सूचना पुलिस को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी विदेश भागने में कामयाब हो गया तो इंटरपोल की मदद से रेडकॉर्नर नोटिस भी जारी कराया जाएगा। अहम है कि पुलिस समेत कई जांच एजेंसियां बगैर वीजा के ग्रेटर नोएडा में रह रहे चीन के नागरिक के मामले की पड़ताल में जुटी हैं। चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके रवि नटवारलाल को पुलिस बिना वीजा के रहने वाले चीन के नागरिकों का करीबी बता रही है। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। साथ ही उसके अन्य सहयोगियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। पुलिस ने रवि के फ्लैट से ही बीएमडब्ल्यू समेत दो कार, पांच करोड़ का कैंसिल चेक, कई जोड़ी नए जूते, चीन का पासपोर्ट आदि बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें