फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों की जांच करने पहुंची लोकपाल टीम, कांगरका के ग्रामीणों ने अनियमितता का लगाया था आरोप

विज्ञापन
तावडू के कांगरका में मनरेगा कार्यों की जांच के दौरान टीम व ग्रामीण। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के कांगरका ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत हुए कार्यों में अनियमितता का आरोप है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त से शिकायत की थी, जिस पर लोकपाल की टीम जांच करने कांगरका गांव पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों से पूछताछ कर विकास कार्यों को देखा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर जवाब-तलब किया।
विज्ञापन

कांगरका के ग्रामीण अकरम, हीरा खान, मुस्तफा, हाजी जगमाल और फजल ने 2 मई को जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तावडू, ग्राम सचिव कांगरका तथा ठेकेदार पर मनरेगा के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में जेसीबी और ट्रैक्टरों द्वारा कार्य कराने का आरोप लगाया। शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल को इन लोगों ने मनरेगा योजना के तहत कार्य को दैनिक मजदूरों की बजाय जेसीबी से कराया। साथ ही नियमों की अवहेलना करते हुए सरकारी धनराशि में गबन भी किया है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त के आदेशानुसार बुधवार को लोकपाल सहित दो सदस्यीय टीम कांगरका गांव पहुंची और किए गए कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जवाब-तलब किया। पंचायत अधिकारी नंदलाल और ग्राम सचिव का कहना है कि उनके द्वारा कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। वहीं, सरपंच ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें