फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू में नौकरी व फीस में धांधली पर लोकायुक्त ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
- नियमों को दरकिनार कर शिक्षकों की नियुक्ति का आरोप, जीबीयू प्रशासन ने कहा-नहीं मिला पत्र
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोए़डा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में नौकरी व फीस में धांधली के आरोपों पर लोकायुक्त ने विश्वविद्यालय प्रशासन को तलब किया है। लोकायुक्त की ओर से 20 जनवरी तक जवाब देने का समय दिया गया है। आरोप है कि कुलपति और उप कुलसचिव ने शिक्षकों की भर्ती में नियमों को दरकिनार कर अयोग्य शिक्षकों की नियुक्ति कर दी। वहीं छात्रों की फीस में हो रहे घोटाले में विश्वविद्यालय के अकाउंट ऑफिसर को भी तलब कर लिया है।
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी मोहित नागर ने वीडियो जारी करके आरोप लगाएं हैं कि फरवरी में कुलपति ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद से नियमों को दरकिनार कर लगातार नियुक्तियां की हैं। आरोप है कि भूगोल के शिक्षक को समाजशास्त्र विभाग में नियुक्त किया है जबकि विश्वविद्यालय में भूगोल पढ़ाया ही नहीं जाता है। करीब 15 वर्षों से कार्यरत किसी भी शिक्षक को प्रमोशन नहीं देकर शोषण किया जा रहा है तथा अपने चहेतों को भर्ती करके पुराने शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। महिला सहपाठी जिसको एक भी दिन का पढ़ाने का अनुभव नहीं है। उसकी प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति करके पहले ही दिन डीन बना कर वेतन में इंक्रीमेंट दिया गया। वहीं जीबीयू के जनसंपर्क अधिकारी विनीत का कहना है कि लोकायुक्त से कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद इस मामले पर कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें