फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों के लिए नई राह खोलेगा लॉजिस्टिक हब-पलवल रेलमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक हब बनने जा रहा है। इसके लिए जेवर से पलवल को डबल रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। साथ ही अलीगढ़-पलवल हाईवे को और चौड़ा किया जाएगा, ताकि इसमें निवेश करने वाले उद्यमियों को बेहतर रेल व रोड कनेक्टिविटी मिल सके। इससे बड़े निवेश और रोजगार के द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, यमुना प्राधिकरण मास्टर प्लान फेज दो के अंतर्गत मथुरा के राया में हैरिटेज सिटी व टप्पल में लॉजिस्टिक हब विकसित करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार फेज दो के मास्टर प्लान को पहले ही स्वीकृति दे चुकी है, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इसमें जरूरी बदलाव किए जाने हैं। नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक विकसित होने से यहां लॉजिस्टिक व वेयरहाउसिंग से जुड़ी गतिविधियां ही प्रमुख होंगी। मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब रेल व सड़क मार्ग से जुड़ेगा। कनेक्टिविटी प्लान तैयार करने के लिए यमुना प्राधिकरण ने डिलॉइट को बतौर कंसलटेंट एजेंसी चयनित किया था। डिलॉयट ने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें लॉजिस्टिक हब से पलवल तक रेल कनेक्टिविटी का सुझाव दिया है। करीब 16 किमी रेल ट्रैक बनाकर लॉजिस्टिक हब को रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इसको उत्तर दक्षिण डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और ईस्टर्न व वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जोड़ने की योजना है। वहीं, टप्पल-अलीगढ़ राज्य राजमार्ग को और चौड़ा करने का प्लान है। कंपनी अगले माह फाइनल रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपी देगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस साल में लैंडपूलिंग नीति के तहत टप्पल में जमीन क्रय करने का कार्य शुरू हो जाएगा। लॉजिस्टिक हब में ज्यादातर जमीन मिश्रित भू-उपयोग वाली होगी, ताकि अन्य सपोर्टिंग एक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा सके। नोएडा एयरपोर्ट को देखते हुए लॉजिस्टिक हब उद्योगों को बढ़ावा देने में काफी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें