फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। नालों के गंदे पानी की निकासी नहीं होने से सोमनाथ मार्ग स्थित दुकानदार का गुस्सा सातवें आसमान पर है, नगर पालिका अधिकारियों को बार-बार जानकारी देने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किए जाने से नाराज दुकानदारों ने पूर्व पालिका प्रधान जय सिंह सैनी की अगुवाई में स्थानीय नगरपालिका कार्यालय को ताला लगाने के साथ धरना देकर बैठ गए। लगभग एक घंटे से अधिक ताला नगरपालिका कार्यालय पर लटका रहा । सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज यशपाल ने दुकानदारों को समझा-बुझाकर नपा कार्यालय ताला खुलवा दिया।
विज्ञापन

सोमनाथ मार्ग पर दुकान चलाने वाले दुकानदार पूर्व प्रधान जय सिंह सैनी, किराना यूनियन के प्रधान पंकज जैन,पवन मित्तल, गगन अग्रवाल मुकेश गोयल, अशोक जैन, धर्म चंद गोयल, राकेश गोयल ,कुलदीप मित्तल, हजारी लाल जैन का कहना है कि वह लगभग दो वर्षों से नगर पालिका के चक्कर काट कर तंग आ चुके हैं। बार- बार लिखित व मौखिक रूप से नगरपालिका के सचिव व कनिष्ठ अभियंता को नाले के पानी निकासी के बारे में अवगत करा चुके हैं । दुकानदारों ने बताया कि नालों की सफाई के साथ-साथ पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पा रही है। नपा के नालों पर अवैध रूप से दबंग लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है । जिसे नगर पालिका प्रशासन हटवाने में नाकाम साबित हो रहा है । नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों को बार-बार जानकारी देने के बावजूद भी उनके कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। नालों का गंदा पानी हर समय दुकानदारों की दुकानों के सामने भरा रहता है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा हर समय दुकानदार के सिर पर मंडरा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों और राहगीरों को जलभराव से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों द्वारा बार-बार अधिकारी को आश्वासन देने से नाराज सोमनाथ मार्ग के दुकानदारों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। सोमनाथ मार्ग दुकानदारों ने प्रात: नपा कार्यालय पहुंचकर लगभग 10 बजे नगर पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए धरना देकर गेट के बाहर बैठ गए। लगभग 1 घंटे के बाद इस बाबत पुलिस को जानकारी दी गई स्थानीय सिटी चौकी इंचार्ज यशपाल ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों और पूर्व प्रधान को समझाते हुए नगर पालिका कार्यालय के गेट पर लगे ताले को खुलवाया।
शहर के सोमनाथ स्थित मार्ग पर नलों में जमा गंदे पानी का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम सर मौके पर पहुंचे । उन्होंने दुकानदारों का आश्वासन देते हुए कहा कि मंगलवार को समस्या का ठोस समाधान निकाला जाएगा। उसके लिए सभी नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। रणबीर सिंह, एसडीएम, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें