फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोकल ट्रेनें ट्रैक पर उतरीं, यात्रियों की राह आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से जींद, बुलंदशहर, नरवाना, हिसार के यात्रियों को मिली परेशानी से निजात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और आसपास के स्टेशनों के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है। कई दिनों से तकनीकी वजह से ट्रेनें चल नहीं पा रहीं थीं। इससे जींद, बुलंदशहर, नरवाना, हिसार से दिल्ली आवाजाही करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेन संख्या 64568 तिलक ब्रिज-बुलंदशहर को तत्काल प्रभाव से चलाने का आदेश दिया है। वहीं, ट्रेन 64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज के लिए 28 फरवरी को चलेगी। ट्रेन संख्या 54032 जींद से दिल्ली जंक्शन के लिए 28 फरवरी को चलेगी। ट्रेन संख्या 54033 दिल्ली से नरवाना और ट्रेन संख्या 54010 नरवाना-जींद के लिए भी चला दी गई है। ट्रेन संख्या 54043 जींद-हिसार बृहस्पतिवार से बहाल कर दी गई है। वापसी में ट्रेन संख्या 54044 हिसार-जींद शुक्रवार से चलेगी। ट्रेन संख्या 54423 नई दिल्ली-हिसार के लिए बहाल हो गई है। वापसी में हिसार-नई दिल्ली (54424) ट्रेन मंगलवार को चलेगी। एक अन्य ट्रेन 54050 जींद-रोहतक शुक्रवार से चलेगी। ट्रेन संख्या 54049 रोहतक-जींद 1 मार्च से चलाई जाएगी। रेलवे ने ट्रेन संख्या 12280/12279 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन को भी शुक्रवार से चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें