फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव एंटरटेनमेंट से 3,000 करोड़ का होगा फायदा : कपिल मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार और एमा मिलकर करेंगे लाइव एंटरटेनमेंट सेक्टर के लिए काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग और बुकमायशो लाइव ने शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इवेंट एंड इंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (एमा) के सहयोग से सरकार ने लाइव एंटरटेनमेंट सेक्टर में कदम रखा है। इस मौके पर कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि अगले दो वित्तीय वर्षों में लाइव एंटरटेनमेंट सेक्टर से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को 3,000 करोड़ का फायदा होगा।
विज्ञापन


यह साझेदारी दिल्ली को विश्वस्तरीय लाइव एंटरटेनमेंट और कॉन्सर्ट का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए की गई है। ये बदलाव सरकार इंडस्ट्री के सहयोग से लाएगी। दिल्ली में ऐसा माहौल बनेगा कि दुनिया के सबसे बड़े आयोजन यहीं होंगे। इसके लिए नीति सुधार, पर्यावरणीय अनुमतियों, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और वीआईपी कल्चर को खत्म करेंगे। उन्होंने इवेंट इंडस्ट्री, कलाकारों, डिजाइनर्स और प्लानर्स को सरकार से जुड़ने की अपील की है। नए वेन्यू, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुंदर रिवरफ्रंट अगले दो तीन साल में दिल्ली की नई पहचान बनेंगे। इस मौके पर सांसद बांसुरी स्वराज, बुकमायशो के वरिष्ठ अधिकारी, दिल्ली पुलिस, एमा के प्रतिनिधि और दिल्ली सरकार के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें