मेट्रो की समस्या पर कक्षा चार की छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। बच्ची ने कहा है कि ग्रेनो वेस्ट में कई साल से मेट्रो लाने की तैयारी चल रही है। लेकिन सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था नहीं है। लोग निजी वाहनों पर ही निर्भर है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी सोसाइटी की छोटी बच्ची काश्वी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मेट्रो की समस्या साझा की है। बच्ची ने कहा है कि ग्रेनो वेस्ट में कई साल से मेट्रो लाने की तैयारी चल रही है। बच्ची ने आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री जी, मेरे इस पत्र को स्वयं पढ़ें।
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। लेकिन सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था नहीं है। लोग निजी वाहनों पर ही निर्भर है। ग्रेटर नोएडा और नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 51 से ग्रेनो वेस्ट तक मेट्रो ले जाने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन अभी तक इस पर काम नहीं हो सका है। आठ वर्षीय काश्वी कक्षा चार की छात्रा है।