फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लूकोज की डिब्बों में छिपाकर शराब तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते वाराणसी भेजी जा रही हरियाणा मार्का शराब से लदे आयशर कैंटर को पकड़ा है। ग्लूकोज के डिब्बों में छिपाकर रखी गई 100 पेटी शराब पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार रात करीब 12 बजे जेवर टोल के समीप शिवा ढाबा से 800 मीटर आगे फर्जी नंबर प्लेट लगा कैंटर रोका। इसे राजस्थान निवासी रिंकू चला रहा था।
पूछताछ में रिंकू ने वेस्ट दिल्ली से वाराणसी के लिए बना सॉस, पानी की बोतलें व ग्लूकोज का फर्जी ईवे बिल दिखाया। पुलिस ने जांच की तो कैंटर से वाराणसी से समस्तीपुर बिहार के लिए इसी सामान का दूसरा ई-वे बिल भी मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर रिंकू ने बताया कि हरि नगर चरखी दादरी हरियाणा निवासी गजेंद्र सिंह के कहने पर वह शराब को वाराणसी ले जा रहा था। शराब तस्करों ने कैंटर में पहले पानी फिर सॉस की बोतलें और अंत में ग्लूकोज के बड़े-बड़े डिब्बों में शराब की पेटियां छिपाकर रखीं थीं, ताकि पुलिस को भनक न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें